Gupt Navratri Dus Mahavidya

Gupt Navratri Dus Mahavidya
Posted on 3 July 2019

गुप्त नवरात्रि में देवी दस महाविद्याओं की आराधना से शीघ्र प्रसन्न होती हैं देवी दुर्गा

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 3 जुलाई से लेकर 11 जुलाई 2019 तक रहेंगें। गुप्त नवरात्रि का पारण 11 जुलाई को दशमी के दिन होगा।

गुप्त नवरात्रि में माँ दुर्गा की दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है| आमतौर पर सभी लोग केवल दो नवरात्रि के विषय में जानते हैं, आश्विन और चैत्र नवरात्रि | इसके अतरिक्त दो और नवरात्रि भी हैं, जिनमें विशेष मनोकामनाओं की सिद्धि की जाती है| कम लोगों को इसके ज्ञान होने के कारण या इसके छिपे हुये होने के कारण ही, इस नवरात्रि को, गुप्त नवरात्रि कहा जाता हैं|

            गुप्त नवरात्रि में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है| मान्यता है कि इस साधना के परिणाम बड़े आश्चर्यचकित करने वाले मिलते है| जहां तक पूजन विधि कि बात करें, तो जैसे हर नवरात्रि में कि जाती है वैसे ही करना चाहिए| प्रथम दिवस घट स्थापना, कन्या पूजन, दुर्गा अष्टमी और नवमी को हवन शुद्धता से करना चाहिए|

करें दुर्गा सप्तशती का पाठ 

गुप्त नवरात्रि में अधिकांश साधक देवी की आराधना कर अधिक से अधिक पुण्य-लाभ कमाने का प्रयास करते हैं| गुप्त नवरात्रि के दिन तंत्र- मंत्र सिद्धि के लिए सर्वश्रेष्ठ दिन माने गए हैं| कई साधक इन दिनों में दस महा विद्याओं की साधना भी करते हैं| इनसे न केवल स्वयं के जीवन की परेशानियों का अंत होता है, बल्कि वे दूसरों की भलाई के काम भी कर सकते हैं| गृहस्थ साधक जो साँसारिक वस्तुओं, भोग-विलास के साधन, सुख – समृद्धि और निरोगी जीवन पाना चहतें हैं, उन्हें इन नौ दिनों में सप्तशती का पाठ करना चाहिए| जो भी साधक गुप्त नवरात्रि में मानसिक पूजा करता हैं, माता दुर्गा उसकी सारी मनोकामना पूर्ण करती हैं|    

देवी की दस महाविद्याओं 
काली माता – समस्त बाधाओं से मुक्ति
तारा माता – आर्थिक उन्नति
त्रिपुर सुंदरी माता – सौन्दर्य और ऐश्वर्य
भुवनेश्वरी माता – सुख और शांति
छिन्नमस्ता माता – वैभव, शत्रु पर विजय, सम्मोहन
त्रिपुर भैरवी – सुख – वैभव, विपत्तियों को हरने वाली
धूमवाती माता – दरिद्रता विनाशनी
बगलामुखी माता – वाद – विवाद मे विजय, शत्रु पर विजय
मातंगी माता - ज्ञान, विज्ञान, सिद्धि, साधना
कमला माता – परम वैभव और विजय

 

 

Post Comment


Comments