Navratri 2018: कोई भी काम करना आज होगा शुभ, बन रहा है अद्भुत संयोग

Navratri 2018: कोई भी काम करना आज होगा शुभ, बन रहा है अद्भुत संयोग
Posted on 9 October 2018

जबलपुर | नवरात्री 2018 विक्रम संवत् 2074  

Navratri 2018: कोई भी काम करना आज होगा शुभ, बन रहा है अद्भुत संयोग

शारदीय नवरात्र (अश्विन नवरात्री) की शुरूआत बुधवार 10 अक्टूबर से होगी। इस बार के नवरात्र पर 110 साल बाद अद्भुत संयोग बन रहा है। दरअसल इस बार एक ही दिन में दो नवरात्र पड़ रहा है साथ ही यह पूरे नौ दिन चलेगा। बता दें कि दूसरे नवरात्र का आगाज चित्रा नक्षत्र में होगा व श्रवण नक्षत्र में महानवमी का आगमन होगा।

प. नरेन्द्र मिश्र के अनुसार एक दिन दो नवरात्र होने की वजह से मां दुर्गा की कृपा पूरे नौ दिन बरसेगी। 17 को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानिए इस नवरात्रि कैसे करें घट स्थापना और क्या है शुभ मुहूर्त.....

ऐसे करें घट स्थापना

ऐसे करें घट स्थापना
चांदी, तांबा, पीतल अथवा मिट्टी का कलश स्थापित करने से पहले स्थान को गंगाजल से शुद्ध करें।
इसके बाद लाल कपड़ा बिछाएं।
कलश के चारों तरफ मौली बांधें।
इसमें केसर, सिक्का तथा गेहूं के साथ बिजाई करें।
इसके बीचों-बीच एक नारियल रख दें।
इसकी रोजाना दो समय दीप जलाकर पूजा अर्चना करें।
जिस घर में कलश स्थापित किया है, उसे कभी खाली न छोड़ें।
नवरात्र में दिन के समय नींद लेने से परहेज करें।
चमड़े का समान कलश से दूर रखें।
घट स्थापना का शुभ मुहूर्त : समय= सुबह 7.40 बजे
अभिजीत मुहूर्त= सुबह 11.36 से दोपहर 12.24 बजे के मध्य
Post Comment


Comments