भारत में कई स्थान विविधताओं और रहस्यों को समेटे हुए हैं। इनमें कई चीजें ऐसी भी हैं, जो लोगों का आश्चर्य चकित कर देती हैं। इन्हीं में शुमार है जबलपुर का भेड़ाघाट स्थित 64 योगिनी मंदिर...। इस मंदिर में आज भी चौसठ योगिनियां (प्रतिमाएं) पहरा देती नजर आती हैं। कभी तंत्र साधना के लिए पूरे विश्व में विख्यात रहा यह मंदिर काल गणना का भी केन्द्र रहा। इसे गोलकी मठ के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर के मध्य में शिव-पार्वती के वृषभ (बैल) पर सवार आलौकिक प्रतिमा है, जिसके दर्शन के लिए नवरात्रि में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।