जबलपुर (Jabalpur) के सदर स्थित प्राचीन काली मंदिर (Kali Mandir) में स्थापित काली माता की गोंड शासनकाल के समय से हैं, बताया जाता है, कि यह मंदिर लगभग 550 वर्ष प्राचीन है| इस मंदिर की भव्यता और नक्कासी देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है| यहां माता के दर्शन करने के दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं| नवरात्रों (Navratri) में यहां पर भक्तों का आना जाना लगा रहता है| जो भक्त सच्चे मन से माता के दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं|