About त्रिपुरी सुन्दरी मंदिर (समिति परिचय व विवरण)

त्रिपुरी सुन्दरी मंदिर

त्रिपुरी सुन्दरी मंदिर

Tirpuri Sundri Mandir Jabalpur

विश्व प्रसिद्ध त्रिपुर सुंदरी मंदिर जबलपुर के 14 किमी दूर तेवर गांव के भेड़ाघाट रोड पर स्थित है. इस मंदिर में मां महाकाली, मां महालक्षी और मां सरस्वती की विशाल मूर्ति एक साथ विराजमान है| प्रमुख आकर्षण होने के अलावा इस मंदिर को काफी पवित्र माना जाता है और यह धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केन्द्र है| हथियागढ़ का त्रिपुर सुन्दरी मन्दिर जबलपुर शहर से करीब 14 कि॰मी॰ कि दूरी पर भेड़ाघाट मार्ग पर "हथियागढ़" नाम के स्थान में स्थित है। मन्दिर के अन्दर माता महाकाली, माता महालक्ष्मी और माता सरस्वती की विशाल मुर्ति स्थापित है।

 त्रिपुर सुंदरी माता मंदिर : यहां नारियल बांधने से पूरी होती हैं मनोकामना

भक्त यहां अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं और माता उनकी मनोकामना को पूरा करने में देरी नहीं करतीं। मंदिर परिसर में चारों ओर नारियल बंधे हुए हैं। भक्तों के अनुसार माता सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। इसके लिए भक्त यहां नारियल बांधते हैं और मनोकामना पूरी होने के बाद मंदिर में आकर नारियल भेंट चढ़ाते हैं। वैसे तो यहां सालभर भक्तों का आना होता है, लेकिन नवरात्र में हजारों की तादाद में दूर-दूर से भक्त यहां पहुंचते हैं।