About अनादि शक्ति माता काली मंदिर “चण्डीधाम” (समिति परिचय व विवरण)

अनादि शक्ति माता काली मंदिर “चण्डीधाम”

 

अनादि शक्ति माता काली मंदिर “चण्डीधाम”

न्यू रामनगर आधारताल म.प्र. 482004

 जबलपुर शहर से 6.3 km दूर 25 मिनट का सफ़र तय करने के पश्चात् अनादि शक्ति माता काली मंदिर “चण्डीधाम” तक पंहुचा जा सकता जहा माँ माता काली पाने भक्तों पर कृपा बरसाती है|

स्थापना वर्ष : अनादि शक्ति माता काली मंदिर “चण्डीधाम” की स्थापना 1992 को अश्विन नवरात्रि (शारदा नवरात्रि ) में हुई | जिसमें पूर्ण सात्विक मन्त्रों के साथ माता काली के गर्भ गृह की स्थापना माता काली की असीम कृपा से हुई |

महत्व :

चण्डीधाम मंदिर में 18 फीट की माता महाकाली स्थापित हैं| मंगलवार 16 मार्च 2010 को अनादि शक्ति माता काली की स्थापना, पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा सात्विक हिंदु सांस्कृतिक पद्धति से की गई| कई मायनों में यह दिवस बहुत पवित्र था, इस दिन माता रानी (माता काली ) के नवरात्री पर्व (चैत्र ), हिंदु नव वर्ष, सिन्धी नव वर्ष (स्वामी झूलेलाल जयंती) का आरम्भ होता है और भारतवर्ष का नव वर्ष विक्रम संवत 2067 आरंभ हुआ |

शिला पूजन 

शिला पूजन का हिंदु धर्म में अपना विशेष महत्त्व है और संभवत: माताकाली की यह 18 फीट की प्रतिमा एक ही शिला में बनी हुई है| माता काली की यह मनोरम प्रतिमा राजिस्थान की अनोखी कलाकृतियों का एक अद्भुत उदहारण है जिसे एक शिला में ही बनाया गया है|