About शारदा देवी मंदिर, बरेला जबलपुर (समिति परिचय व विवरण)

शारदा देवी मंदिर, बरेला जबलपुर

 

शारदा देवी मंदिर, बरेला जबलपुर

जबलपुर से 40 मिनट की दूरी और 21 किलोमीटर का रास्ता तय करने के बाद बरेला में माँ शारदा का यह मंदिर स्थित है। माता का यह मंदिर प्राकृतिक, भोगोलिक, एतिहासिक एवं दार्शिनिक रूप से बहुत अद्भुत है | शारदा माता माँ का यह मंदिर समुद्र तल से 400 फ़ीट ऊची पहाड़ी पर स्थित है | शारदा मंदिर बरेला की स्थापना स्व. श्रवण कुमार शुक्ल जी के द्वारा की गई|

मंदिर का इतिहास :

पूर्व से स्थित थी माता शारदा की मढिया

शारदा माता का यह दिव्या स्थान बरेला की पहाड़ी में पूर्व में ही स्थित थी परन्तु यहाँ माता का मंदिर नहीं था और माता की यह मढिया व्यवस्थाहीन थी, जिसकी स्थापना लगभग 1940 में की गई थी| शुक्ला जी जब माता शारदा की पहाड़ी पर गए तब वहां शारदा माता की एक प्राचीन प्रतिमा नीचे लेते हुई मिली| फिर आपने माता की कृपा से मंदिर के निर्माण प्राण लिया 15 जून 1975 को मंदिर माता की कृपा से निर्मित हो गया|

श्री शारदा मंदिर, बरेला में माता का मंदिर निर्माण 

शारदा मंदिर बरेला की स्थापना 15 जून 1975 को  स्व. श्रवण कुमार शुक्ल जी के द्वारा माता शारदा की असीम कृपा व स्मृति से हुई| स्व. शुक्लजी आप राज्य परिवहन में ड्राईवर थे आप जबलपुर से मंडला की ओर आने-जाने बाली बस में ड्राविंग किया करते थे|