About शीतला माई मंदिर जबलपुर (समिति परिचय व विवरण)

शीतला माई मंदिर जबलपुर

 शीतला माई मंदिर जबलपुर 

Sheetla Mata Mandir Ghamapur Jabalpur

जबलपुर नगर निगम तीन पत्ती चौक से 12 मिनिट का सफ़र तय करने के बाद 4.1 दूरी पर माता शीतला (शीतला मई मंदिर) पूर्व घमापुर में पंहुचा जा सकता | घमापुर में बना शीतला माई का मंदिर भले 70 के दशक का है, लेकिन यहां प्रतिमा की स्थापना ब्रिटिश काल में की गई थी। पहले नीम का पेड़ था, जिसके नीचे प्राचीन प्रतिमा स्थापित की गई थी। बाद में श्रद्धालुओं के सहयोग से इसी स्थान पर मंदिर का निर्माण कर दिया गया। लाखों लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी हुई है। यहां के लोगों की मानें तो शीतला माई पूरे क्षेत्र की रक्षा करती हैं। माता के कई चमत्कार लोगों की जुबान पर आज भी हैं।

मंदिर के पिछले हिस्से में माई

मंदिर के पुजारी शीतला प्रसाद तिवारी बताते हैं कि अंग्रेजों के जमाने से शीतला माई की पूजा यहां होती आ रही है। पहले नीम के पेड़ के नीचे माता विराजमान थीं। लोगों ने सहयोग करके 1972 में यहां मंदिर निर्माण कराया। शीतला माई की प्राचीन प्रतिमा मंदिर के पिछले हिस्से में है। जबकि मंदिर निर्माण के दौरान नई प्रतिमा मुख्यद्वार के सामने रखी गई है।