About Punjabi Dussehra | पंजाबी दशहरा (समिति परिचय व विवरण)

Punjabi Dussehra | पंजाबी दशहरा

Punjabi Dussehra | पंजाबी दशहरा

जबलपुर नवरात्री । जबलपुर  शहर का ऐतिहासिक पंजाबी दशहरा हर वर्ष श्रधालों में आकर्षण का केंद्र होता है। इस दशहरा का रावण दहन सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र होता है। रावण के साथ ही कुंभकरण और मेघनाथ स्वरुप का दहन किया जाता है। पंजाबी दशहरा में हर बार रावण और कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई मुख्य आकर्षण का केन्द होती है। बताया जाता है कि इन पुतलों की हाइट इतनी अधिक होने की वजह से देखने वाले इन्हें या तो ऊंचाई से खड़े होकर देखते हैं या फिर नीचे से ऊपर तक देखने पर लोगों की गर्दन पीछे ओर कमर तक झुक जाती है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि जब तक कमर तक शीश ना झुकाया जाए रावण को पूरा देखना संभव नहीं होता और यहां प्रतिवर्ष यहां लगभग 40 - 50 हजार लोग इस भव्य कार्यक्रम को देखने आते हैं।