Events, Schedule & Program Details (आयोजन व कार्यक्रम)

मंदिर का निर्माण :

 

माता रानी ने अपने मंदिर निर्माण कार्य की शरुआत के लिए शुभ दिवस का चयन किया | चैत्र नवरात्रि की पंचमी (पांचवा दिन) 1978 में अर्थात् 12, अप्रैल 1978 दिन बुधवार, और यह दिन विघ्नविनाशक श्री गणेशजी का दिन है और साथ ही था कार्तिक देव की माता स्कन्ध माता का दिवस था तो बिना किसी विघ्न के कार्य शुरू हुआ और 1984 पंचमी 6, अप्रैल शुक्रवार के दिन सम्पन्न हुआ |
माता महाकाली की स्थापना यहाँ माता रानी के सौम्य रूप में हुई और यह माता रानी का बड़ा मनोहारी रूप है | माता रानी की यह अदभुत् प्रतिमा राजस्थान के जयपुर शहर से निर्मित होकर आई |

6, अप्रैल 1984 चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि को बुढ़ानगर, जबलपुर के पं. भगवत् पुरोहित आचार्य द्वारा पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा के साथ श्री शक्ति पीठ महाकाली मंदिर में महाकाली अपने सौम्य रूप में विराजमान हुई |